पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले दो माह से मानदेय न मिलने पर आक्रोश बढ़ गया। सीएमओ और डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की गई है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन को विकल्प बताया गया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र अस्थाना ने बताया कि बीते छह माह से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। इससे कर्मियों में आर्थिक संकट परेशानी बन रहा है। संविदा कर्मी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं पर इस तरह के रुख से कर्मियों का मनोबल गिर रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गंगवार ने कहा कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार करेंगे। बच्चों की फीस, बिजली बिल समेत घर के खर्चो पर असर आ रहा है। जिला मंत्री धर्मेन्द्र कुमार व जिला सचिव अरुण कुमार ने कहा कि व्यवस्था में परिवर्तन से आशा कार्यकर्ताओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.