मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- साहेबगंज। बिहार राज्य वैक्सीन कुरियर संघ की प्रखंड इकाई ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सीएचसी परिसर में शनिवार को आंदोलन पर बैठे कुरियर कर्मियों ने बताया कि बीते आठ माह से मानदेय भुगतान बकाया होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के अध्यक्ष शिवजी ठाकुर, विपिन कुमार, राजीव रंजन बैठा, रामनाथ पासवान, अजय कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...