हाजीपुर, फरवरी 24 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। लंबित बकाया मानदेय की मांग को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के अनुरक्षकों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन। वहीं अनुरक्षकों का प्रतिनिधिमंडल बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर से मिलकर लंबित मानदेय की राशि को यथाशीघ्र भुगतान करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को यह भी बताया की बीते 16 फरवरी को भी प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ से मिलकर आप बीती बताई थी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि 22 फरवरी तक समस्या का निदान कर दिया जाएगा। परंतु समस्या का निदान नहीं हुआ। हार कर पुनः हम लोग को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ा। इस पर बीडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आप की समस्या को लेकर जिलाधिकारी वैशाली से बातचीत की गई है। आपकी समस्या को लेकर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को जिलाधिकारी वैशाली ...