प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के मोलनापुर गांव में तैनात पंचायत सहायक टाडा एंट्री आपरेटर प्रिंसी मिश्रा ने खंड विकास अधिकारी बाबा बेलखरनाथ धाम को शिकायत करते हुए बताया कि छह महीने से मानदेय का भुगतान न होने से दैनिक जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पंचायत सहायक ने बताया कि नियमित रूप से सभी सरकारी कार्य और अन्य कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ किया है। इसके बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को पंचायत सहायक प्रिंसी मिश्रा ने खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर बकाय मानदेय भुगतान की गुहार लगाई है। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है शिकायत मिलने पर पंचायत सहायक का तत्काल भुगतान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...