सोनभद्र, फरवरी 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ की तरफ से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पंकज कुमार राय को कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में दिया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सक, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एनटीईपी व एनएलईपी कर्मचारी, एएनएम सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में तैनात संविदा कर्मियों को बीते दो माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। इससे कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण-पोषण और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कर्मचारियों को न केवल दो माह से मानदेय से वंचित रखा गया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.