महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों पर तैनात रसोइयों ने मानदेय बढ़ाने समेत चार मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। कहा कि केवल दो हजार रुपये मानदेय से परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। रसोइयों ने मानदेय दो हजार रुपये से बढ़ाकर हर माह दस हजार किए जाने, हर माह समय से मानदेय दिए जाने, मई माह का भी मानदेय दिए जाने व रसोइयों का स्थायीकरण किए जाने की मांग की है। रसोइयों ने कहा कि मानदेय बढ़ने पर वह आगामी चुनाव में सरकार का साथ देंगी। मानेदय नहीं बढ़ा तो विरोध करना मजबूरी बन जाएगी। जिलाध्यक्ष बिन्दू देवी ने कहा कि गांव में सफाई कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को 35 से 40 हजार रूपये वेतन दिया जाता है। लेकिन सरकारी स्कूलों पर बच...