मथुरा, फरवरी 21 -- बजट सत्र के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों को एक अप्रैल से 18 हजार मानदेय दिए जाने की घोषणा की, जिस पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। संघ के जिला अध्यक्ष खेमसिंह चौधरी ने बताया कि संगठन वर्षो से मानदेय बढ़ाये जाने की मांग सरकार से करता आ रहा था। बड़े लंबे संघर्ष के बाद सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी किया जाना खुशी की बात है। इससे पहले सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों को स्थानांतरण एवं पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था दिए जाने की घोषणा की जा चुकी है। जनपद के लगभग 1700 शिक्षा मित्र इससे लाभान्वित होंगे। हर्ष व्यक्त करने वालो में ठाकुर योगेन्द्र सिंह, दीपक गुप्ता...