सिद्धार्थ, फरवरी 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा करते हुए उनका मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। सरकार के इस निर्णय के बाद शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षा मित्रों ने इसे अपने संघर्ष और धैर्य का सकारात्मक परिणाम बताया है। मानदेय में आठ हजार रुपये की सीधी बढ़ोतरी से हजारों परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। शिक्षा मित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और सेवा शर्तों में सुधार की मांग कर रहे थे। कई बार विभिन्न संगठनों द्वारा ज्ञापन और आंदोलन ...