गंगापार, जनवरी 21 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौंधियारा परिसर में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपने मानदेय और अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 25 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग प्रमुखता से उठाई। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे वर्षों से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बनकर कार्य कर रही हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सर्वेक्षण और जनजागरूकता जैसे अहम कार्यों की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं पर है, बावजूद इसके उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मौजूदा मानदेय से परिवार का भरण-पोषण कर पाना कठिन हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। अंजू शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.