चंदौली, फरवरी 21 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को चकिया विधायक कैलाश आचार्य से मिला और मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को माला और अंगवस्त्र भेंट कर उनके माध्यम से प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के मंडल अध्यक्ष (वाराणसी) भूपेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये तथा अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये किए जाने की घोषणा से पूरे प्रदेश के शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी। जिसे सरकार ने स्वीकार कर बड़ी रा...