लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर, संवाददाता। लम्बे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे अनुदेशकों का मानदेय बढ़ने पर खुशी जताई। सुप्रीम कोर्ट व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया तो शिक्षामित्रों व अनुदेशकों ने खुशी जताई है। अनुदेशक लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष धीरज वर्मा ने बताया कि अनुदेशक मानदेय बढ़ाने की मांग लगातार कर रहे थे। न्यायपालिका से लेकर कार्यपालिका तक लगातार संघर्ष किया। कुछ दिन पहले ही न्यायालय ने मानदेय बढ़ाने का निर्देश वहीं मुख्यमंत्री ने भी एक दिन पहले सदन में मानदेय बढ़ाने को कहा है। इससे अनुदेशकों ने खुशी जताई है। वहीं पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के मंत्री कृष्णा त्रिप...