लातेहार, जनवरी 8 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शिक्षा विभाग में कार्यरत सीआरपी और बीआरपी को तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्हें बाल बच्चों का परवरिश करने में काफी कठिनाई हो रही है। घर का खर्चा भी चलाने में उन्हें दिक्कत हो रही है। दुकानदार उन्हें अब राशन उधार देने से कतराने लगे हैं। आर्थिक तंगी को लेकर वह मानसिक तनाव में भी आ गए हैं। सीआरपी ने बताया कि नवंबर 2025 से ही उनका मानदेय भुगतान बंद कर दिया गया है। बताया यह भी जाता है कि सीआरपी के द्वारा छात्रों के जन्म प्रमाण पत्र और स्थानीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फॉर्म को जमा भी करा दिया गया है। तकनीकी कारणों से संबंधित विभाग के द्वारा धीमी गति से प्रमाण पत्रों को बनाया जा रहा है। इसका खामियाजा सीआरपी को भुगतना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान...