जमशेदपुर, फरवरी 20 -- विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के मानदेय, कार्यभार और सुविधाओं को लेकर सरकार से सवाल उठाए, जिसपर मिले जवाब को उन्होंने गोलमोल बताते हुए आपत्ति जताई। सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य में 38,027 सेविकाएं और 37,384 सहायिकाएं समेत कुल 75,411 कर्मी मानदेय पर कार्यरत हैं तथा उनसे बीएलओ, जनगणना और मइया सम्मान योजना के सत्यापन जैसे अतिरिक्त कार्य भी लिए जाते हैं। सेविकाओं को 11,500 रुपये और सहायिकाओं को 5750 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। इसमें क्रमशः 500 और 250 रुपये की वार्षिक वृद्धि का प्रावधान है। सरकार के अनुसार 23.4 प्रतिशत अंशदान केंद्र का है, शेष राज्य वहन करता है। इस पर पूर्णिमा ने कहा कि वास्तविक अंशदान अनुपात 60:40 है और राज्य केंद्र पर जिम्मेदारी डाल रहा है। उन्होंने आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.