कौशाम्बी, फरवरी 3 -- सीएमओ से मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ कौशाम्बी के अध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी अपने अन्य पदाधिकारियों से मिले। सीएमओ को बताया गया कि दो माह से संविदा कर्मियों को मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे कर्मचारियों को दिक्कत आ रही है। कर्मचारियों को जल्द से जल्द मानदेय दिलाया जाए। अध्यक्ष ने बताया कि जिले में संविदा व आउटसोर्स में लगभग 750 कर्मचरी हैं। इनके अलावा अल्प वेतन भोगी भी हैं। इनको दो माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे कर्मचारी परेशान हो गए हैं। मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने बताया कि कर्मचारी बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। परिवार के लोग परेशान हो गए हैं। कहा गया कि हर माह की पांच तारीख तक संविदा कर्मियों को वेतन का भुगतान बैंक के माध्यम से कर दिया जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर पुष्पेंद्र व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.