अयोध्या, जनवरी 28 -- निन्दूरा। पुष्टाहार बनाने वाले टीएचआर प्लांट में कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मानदेय नहीं मिला। इसे लेकर सोमवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने ब्लाक पहुंचकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से पत्र लेकर जांच कर मानदेय जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं ब्लाक से गईं। निन्दूरा ब्लाक में ओदरीया गांव में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आपूर्ति करने वाले पोषाहार के निर्माण के लिए टीएचआर प्लांट लगा है। इसमें एक दर्जन से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काम करती हैं। समूह की महिलाओं को कई माह से मानदेय नहीं मिला है। इतना ही नहीं मानदेय मांगने पर महिलाओं को प्लांट से बाहर भी कर दिया गया। इसे लेकर सोमवार को एक दर्जन से अधिक समूह की महिलाएं ब्लाक पहुंच गईं। ब्लाक प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.