लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा वर्कर्स सोमवार को अम्बेडकर पार्क में धरने पर बैठ गईं। आशा वर्कर्स ने कहा कि हम लोग समय पर अपनी सारी जिम्मेदारी है पूरी कर देते हैं उसके बावजूद हम लोगों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। पिछले छह महीने से हम लोगों को मानदेय नहीं दिया गया है। अब मानदेय नहीं मिला तो हम लोग काम पर नहीं जाएंगे। आशा वर्कर्स ने कहा कि हम लोगों को मात्र दो हजार रुपए प्रति माह का मानदेय मिल रहा है, वो भी समय पर नहीं मिलता है। रीता देवी, आरती, सुधा देवी, सुनीता, सुमन, रागिनी, सुशीला सहित कई आशा वर्कर्स ने धरना दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...