नोएडा, सितम्बर 6 -- नोएडा। पोलियो अभियान के आठ महीने का मानदेय नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। अभियान के तहत 750 आंगनबाड़ी कर्मियों ने काम किया था। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मानदेय दिलाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई है। पिछले साल 8 दिसंबर 2024 से एक सप्ताह के लिए पल्स पोलियो अभियान चलाया गया था। प्रत्येक कर्मी 70 रुपये प्रतिदिन के अनुसार मानदेय मिलना था। प्रत्येक को औसतन छह सौ रुपये मिलने हैं। सीएमओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को शासन से बजट प्राप्त नहीं हुआ है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कारण मार्च 2024 में बजट वापस भेजने का आरोप निराधार है। बकाया राशि का भुगतान करवाने के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.