प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- प्रतापगढ़। ग्रीष्मावकाश में शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में आयोजित समर कैंप में ड्यूटी करने वाले शिक्षामित्रों ने मानदेय की मांग करते हुए मंगलवार को बीएसए से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की प्रांतीय प्रभारी रीना सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन देने के बाद शिक्षामित्रों ने कहा कि ग्राीष्मावकाश के दौरान ड्यूटी कराई गई लेकिन मानदेय का भुगतान अब तक नहीं किया। इससे यह पता चलता है कि अधिकारी शिक्षामित्रों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने शिक्षामित्रों को जल्द से जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पंकज सिंह, देवेंद्र पुष्पाकर, सुरेश, राम सिंह यादव, विवेक सिंह, राजेंद्र यादव, राम कृष्ण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.