बलिया, फरवरी 17 -- बलिया। अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश रसोइया कर्मचारी संघ जिला इकाई की ओर से जुलूस निकाला गया तथा डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा कर सभा की। इसके पहले बापू भवन टाउन हाल से जुलूस की शक्ल में निकली रसोइया अपने मांगों की पूर्ति के लिए आवाज उठाते हुए चित्तू पाण्डेय चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान रसोइया संघ की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि रसोइया का मानदेय दो हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, जो जो सम्मानजनक नहीं है। वह भी समय से नहीं मिलता है, क्योंकि यह मानदये दो मदों केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है। मांग किया कि रसोइयों का मानदेय कम से कम एक मनरेगा मजदूर की एक दिन की मजदूरी के हिसाब से प्रत्येक महीने दिया जाना चाहिए। इस मौके पर माया...