बागपत, फरवरी 20 -- बागपत। तीन माह से मानदेय न मिलने से परेशान नगर पालिका के कर्मचारियों ने शुक्रवार को ईओ का घेराव किया। उनसे मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। ईओ ने भुगतान की गेंद चेयरमैन के पाले में डालते हुए बताया कि वे दो बार मानदेय के लिए फाइल चेयरमैन के पास भेज चुके है, लेकिन वे उस पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे है। जिसके बाद कर्मचारी चेयरमैन से मिले और मानदेय का भगुतान कराने की मांग की। दरअसल, ईओ और चेयरमैन के बीच बने विवाद के बाद नगर पालिका के 57 संविदा कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारी परेशान बने हुए है। शुक्रवार को काफी कर्मचारी ने ईओ का घेराव किया। उनका कहना था कि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चली है। बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं हो पा रही है। उन्होंने ईओ से मानदेय का भुगतान कराने की म...