उन्नाव, फरवरी 21 -- उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात अनुदेशक और शिक्षामित्र भी अब सम्मानजनक मानदेय के हकदार बनेंगे। सरकार की घोषणा की बाद जनपद के 38 सौं अनुदेशक और शिक्षामित्र को 10 से 12 हजार रुपए मानदेय बढ़कर मिलेगा। इस ऐलान के बाद सभी में खुशियों का माहौल बना हुआ हैं। 15 सौं रुपए से नियुक्त हुए शिक्षामित्र का सफर कई उतार-चढ़ाव के बीच चला रहा। 2014 में पूर्ण कालिक सहायक अध्यापक के बनने का ख्वाब भी पूरा हुआ लेकिन 2017 में कोर्ट के आदेश पर समायोजन रद्द कर उन्हें 35 सौं मानदेय पर वापसी करनी पड़ी। 2017 में उनका मानदेय 10 हजार किया गया इसके बाद अब 2026 में 8 हजार की बढ़त के साथ अब उन्हें 18 हजार मानदेय देने का निर्णय सरकार ने लिया। इसके अलावा 7500 की मानदेय पर नौकरी कर रहे अनुदेशकों के लिए भी सरकार का फैसला बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। जिन्...