पीलीभीत, फरवरी 21 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्र और अनुदेशकों को मिलने वाले मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अनुदेशकों और शिक्षामित्र ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुदेशक एवं शिक्षामित्र के मानदेय में अभूतपूर्व वृद्धि किये जाने की घोषणा की है। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश और आदर्श शिक्षा मित्र वेलोफेयर एसोसिएशन ने हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया है। एक अप्रैल से अनुदेशक का मानदेय 9000से बढ़ाकर 17,000 मानदेय दिए जाने और शिक्षामित्र का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 किए जाने की घोषणा निश्चित रूप से शिक्षा परिवार के सम्मान एवं उनके समर्पण का आदर करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। यह निर्णय प्रदेश के हजारों अनुदेशक एवं शिक्षामित्र के जीवन में...