कन्नौज, दिसम्बर 29 -- कन्नौज,संवाददाता। मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से धरने पर बैठी आशा वर्करों ने सोमवार को अपना आंदोलन और तेज कर दिया। बड़ी संख्या में एकजुट होकर आशा वर्करों ने रैली निकालते हुए पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण आशा एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में लगभग 1500 आशा वर्कर बिनोद दीक्षित अस्पताल परिसर में एकत्र हुईं। इसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता के कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक करीब तीन किलोमीटर का पैदल मार्च किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर आशा वर्करों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रानी देवी ने बताया कि आशा वर्कर 15 दिसंबर से सीएमओ कार्यालय के बाहर मानदेय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.