जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में दो भव्य पदयात्राएं निकाली जाएंगी। पहली पदयात्रा टाइगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर के पास से तथा दूसरी हीरा होटल के समीप से प्रारंभ होगी। दोनों पदयात्राओं का नेतृत्व विधायक सरयू राय करेंगे। कार्यक्रम में एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे। पदयात्रा के माध्यम से जनता तक विकास, सुशासन और जनहित के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...