जमशेदपुर, जनवरी 31 -- मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटु कावेरी रोड स्थित उर्मिला देवी के मकान में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हालात की गंभीरता को देखते हुए घर का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। आकलन में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.