जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- मानगो पुलिस ने बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की आठ स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। बरामद बाइक मानगो, बिष्टूपुर, कदमा, आजादनगर, एमजीएम, साकची और बोड़ाम से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आफताब अली (19) निवासी आजादबस्ती मानगो, जिलानी खान उर्फ जुम्मन (20) निवासी नार्दन टाउन बिष्टूपुर, मोहसिन उर्फ विक्की (19) निवासी जवाहरनगर मानगो, कादिर खान (18) निवासी जवाहरनगर मानगो और आयान उर्फ छोटी उर्फ चोटी (19) निवासी कपाली रोड सरायकेला के रूप में हुई है। ये सभी अलग-अलग इलाकों में बाइक चोरी करते थे और फिर उन्हें गिरोह के जरिए बेच देते थे। मानगो थाना प्रभारी नित्यानन्द प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.