जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- रामनवमी को लेकर रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने मानगो क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया। यह पैदल मार्च मानगो, आजादनगर और उलीडीह थाना क्षेत्र में किया गया। एसएसपी के साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान और मानगो नगर निगम प्रभारी उपनगर आयुक्त कृष्णा कुमार सहित भारी संख्या में जवान मौजूद रहे। मार्च के दौरान उन्होंने क्षेत्र में तैनात पुलिस जवानों के साथ संवाद भी स्थापित किया। ड्रोन से की गई निगरानी इस दौरान पूरे क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की गई। रामनवमी यात्रा रूट पर ड्रोन को उड़ाकर छतों पर यह दिखा गया कि कोई संदिग्ध चीज तो नहीं रखी गई है। एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि रामनवमी के मद्देनजर जिला पुलिस पूरी तरह चौकस है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.