जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। मानगो चौक पर गुरुवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस और दो युवकों के बीच विवाद हो गया। स्कूटी सवार दोनों युवक बिना हेलमेट जा रहे थे, जब ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका तो वे उलझ गए। पुलिस ने जब स्कूटी की चाभी निकाली तो युवक भड़क उठे और पुलिसकर्मी से हाथापाई करने लगे। घटना के दौरान अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश की। सूचना मिलते ही मानगो थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले गई। इस पूरी घटना का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो तेजी से वायरल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.