जमशेदपुर, नवम्बर 27 -- जमशेदपुर। मानगो के बालीगुमा में जनता दल यूनाइटेड की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्णय लिया गया कि मानगो नगर निगम के 36 वार्डों में बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए मिशन मोड में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं जानेंगे और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाने को प्राथमिकता देंगे। बैठक में कुलविंदर सिंह पन्नू, विकास साहनी, मृत्युंजय सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...