जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कुमरुम बस्ती के निकट स्थित एक दुकान में युवक ने देर रात चोरी की कोशिश की थी। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़ लिया। बताया जाता है कि युवक दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह पहले भी किसी चोरी की घटना में शामिल रहा है या नहीं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.