जमशेदपुर, सितम्बर 17 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो के जाकिरनगर स्थित अवैस करनी मस्जिद के पास कपाली नाला पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की मद से 1 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और आसपास के इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी। शिलान्यास के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विधायक का आभार जताया। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.