जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- जमशेदपुर। बढ़ते ठंड को देखते हुए मानगो नगर निगम द्वारा मानगो चौक, डिमना चौक, पारडीह, आजाद नगर थाना के पास, हीरा होटल के पास, एमजीएम सहित कुल आठ जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को छह जगहों पर अलाव जलाने की शुरुआत की गई थी। आज से आठ जगहों को चिह्नित किया गया है। चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था से ठंड में लोगों को समस्या नहीं होगा और राहगीर और अन्य अलाव से ठंड में बचाव कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...