जमशेदपुर, मई 8 -- जमशेदपुर। बालीगुमा बगान एरिया में पीसीसी सड़क निर्माण में भारी गड़बड़ी को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट द्वारा आठ इंच की जगह मात्र दो से चार इंच मोटी ढलाई की गई, जिससे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।स्थानीयों का आरोप है कि संवेदक ने घटिया निर्माण की शिकायत करने पर उन्हें धमकाया और कहा कि "रुपया देकर काम लिया है, जहां शिकायत करनी हो कर दो।" इस पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और आरसीडी के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद विकास सिंह ने जिला उपायुक्त अन्नय मित्तल को पूरे मामले से अवगत कराया। उपायुक्त ने उच्चस्तरीय जांच और संबंधित संवेदक व विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीयों ने चेतावनी दी है कि यदि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.