जमशेदपुर, मार्च 6 -- झारखण्ड विधानसभा में बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के दो तारांकित प्रश्नों का उत्तर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास विभाग ने दिया। विधायक ने पूछा था कि मानगो पेयजल परियोजना के इंटेकवेल, ट्रीटमेंट प्लांट और टंकियों में लगे अधिकांश मोटर चार वर्षों से खराब हैं तथा कार्य आरंभ होने के बाद से एक भी नया मोटर पंप नहीं खरीदा गया है। उन्होंने सरकार से परियोजना को पूरी क्षमता के साथ चलाने के लिए नये मोटर पंप खरीदने और घरों तक पानी पहुंचने के बारे में पूछा था। इसपर विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने जवाब दिया कि तीन नये मोटर पंप सेट लगाने की स्वीकृति विभाग ने 3 मार्च 2025 को दी है। सरयू राय ने दूसरा प्रश्न पेयजल कनेक्शन के शुल्क वृद्धि पर किया था। उन्होंने पूछा था कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.