जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव के दौरान कई मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों के कारण मतदान नहीं कर सके। मतदान केंद्र पहुंचने पर उन्हें पता चला कि फोटो या नाम अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं मिली और निराश होकर वापस लौटना पड़ा। जवाहरनगर रोड नंबर 15 निवासी पूजा कुमारी जेकेएस इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचीं, जहां उनका नाम मतदाता सूची में अपडेट नहीं मिला। इस कारण उन्हें मतदान से वंचित रहना पड़ा। मतदाताओं ने प्रशासन से ऐसी समस्याओं के समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.