जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर। बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा और गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, मानगो के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 मार्च, रविवार को मानगो गुरुद्वारा साहिब परिसर में "होला महल्ला" के उपलक्ष्य में सिख बच्चों के लिए भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मानगो गुरुद्वारा स्कूल ग्राउंड में प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा।खेल आयोजन के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, स्पून एंड मार्बल रेस, स्किपिंग रेस, सैक रेस, शॉटपुट, पगड़ी एवं दुमाला प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रस्साकशी, दंड बैठक प्रतियोगिता सहित कई अन्य आकर्षक खेल और फन गेम्स आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 50 रुपये प्रति प्रतिभागी प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी गई है।मानगो गुरुद्वारा साहिब के महास...