जमशेदपुर, फरवरी 2 -- जनता दल (यूनाइटेड) ने मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर औपचारिक रूप से दावा ठोंक दिया है। जदयू ने भाजपा से एनडीए गठबंधन के तहत मानगो मेयर की सीट छोड़ने की मांग की है, ताकि वह इस पद पर अपना प्रत्याशी उतार सके। पार्टी का कहना है कि उसके पास मेयर पद के लिए एक से अधिक सशक्त और योग्य उम्मीदवार मौजूद हैं।रविवार को जदयू जमशेदपुर महानगर के प्रमुख नेताओं ने विधायक सरयू राय से मुलाकात कर यह प्रस्ताव रखा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू और युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह शामिल थे। बैठक में सहमति बनी कि एनडीए की ओर से मेयर पद के लिए एक ही संयुक्त उम्मीदवार उतारा जाना चाहिए, जिसके पास संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक आधार, जनसमर्थन और कार्यकर्ता बल हो। एकजुटता से ही जीत ...