जमशेदपुर, मार्च 12 -- मानगो के दाईगुट्टू निवासी सुभाष तिवारी के घर में मंगलवार रात आग लग गई। आग पूजा घर में लगी थी, जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद पूरी बस्ती में अफरातफरी मच गई। तत्काल ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एक दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का पहले स्थानीय स्तर पर प्रयास किया। सुभाष तिवारी ने बताया कि आग पूजा घर से रसोई घर तक फैल गई थी। आगलगी में लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। एक घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.