जमशेदपुर, जून 20 -- मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित कुंवर बस्ती के नाले में डूबकर संजय वर्मा (40) की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। लगातार हो रही बारिश के कारण पानी नाले के ऊपर से बह रहा था। उसी नाले को पार करने के दौरान संजय नाले के पानी में डूब गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे नाले से निकाला और एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। संजय सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और कुंवर बस्ती में ही रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.