जमशेदपुर, मार्च 3 -- जमशेदपुर। मानगो नगर विकास परिषद नामक सामाजिक संस्था ने डिमना रोड के शंकोसाई में समस्या बताए जनता नामक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया। सुबह 6.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मानगो के काफी लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही मानगो के विभिन्न क्षेत्रों की गंभीर समस्याओं की जानकारी देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। शंकोसाई के एके रॉय एवं प्रकाश रंजन को समस्या को गंभीरता से उठाने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मानगो के विभिन्न क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर मानगो नगर निगम को कठघरे में खड़ा किया गया एवं निगम प्रबंधन से समाधान की मांग की गई। लोगों ने मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की गंभीर किल्ल्त के साथ-साथ, जगह-जगह कचरा के जमाव एवं उससे होने वाले मच्छरों के आतंक पर आक्रोश व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.