जमशेदपुर, मार्च 4 -- उपायुक्त अनन्य मित्तल ने नगर निकायों की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा सोमवार को समाहरणालय सभागार में की। इस दौरान उन्हें शहर की तीनों निकायों की स्वीकृत से लेकर क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में यह भी स्पष्ट हुआ कि बहुत सी योजनाएं अभी शुरू ही नहीं हो सकी हैं। मानगो नगर निगम द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से वायु परिवेश की गुणवत्ता में सुधार संबंधी वित्तीय वर्ष 2023-24 में ली गई 18 योजनाओं में चार ही पूर्ण हो पाई हैं। 14 योजनाओं का काम अभी चल रहा है। दूसरी ओर, वित्तीय वर्ष 2024-25 में शहरी परिवहन की 25 योजनाएं ली गई थीं, जिनमें 7 पूरी हो गई हैं। छह में काम प्रगति पर है, 9 एकरारनामा की प्रक्रिया में, जबकि तीन में स्थल विवाद है। नागरिक सुविधा के लिए ली गई 50 योजनाओं में 8 का काम पूरा है, 9 प्रगति पर और 32 एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.