जमशेदपुर, मार्च 11 -- मानगो जलापूर्ति योजना का मोटर जलने के कारण सोमवार को तीसरे दिन भी टैंकर से जलापूर्ति की गई। नगर निगम के छह टैंकरों से आधा दर्जन बस्तियों में 22 जगहों पर जलापूर्ति हुई। मानगो के उलीडीह, बागान शाही, संजय पथ, खड़िया बस्ती, केदार बागान, केंदूकोचा, शंकोसाई सहित अन्य क्षेत्रों में टैंकर से पानी की सप्लाई की गई। निगम की तरफ से संभावना जताई गई कि सोमवार तक मोटर ठीक होने के बाद जलापूर्ति शुरू की जाएगी। जलापूर्ति ठप होने से करीब छह हजार से अधिक की आबादी को परेशानी हो रही है। रविवार को अवकाश होने के कारण मोटर की मरम्मत नहीं हो सकी। विभाग ने सोमवार को मरम्मत कर जलापूर्ति का दावा किया है। मानगो जलापूर्ति जोन नंबर-3 के जलमीनार की 5 मार्च को मरम्मत की गई, लेकिन 8 मार्च को दोबारा मोटर जल गया। ओवरलोड होने या ठीक से मरम्मत नहीं होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.