जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को जांच अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल का मामला पकड़ा। इससे नियम का उल्लंघन करने वालों से छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। दूसरी ओर, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में भी लगातार फुटपाथी दुकानों में जांच और होलसेलर के यहां छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया जा रहा है। निबीते दिनों एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला था। अधिकारियों ने दुकानदारों व आम लोगों को चेतावनी दिया कि, प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...