जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। कुमकुम बस्ती स्थित राजकीय यूनानी औषधालय आधारित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के आयुष अस्पताल की ओर से 5 दिसंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर मानगो के ईदगाह मैदान में लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर तक शिविर चलेगा। यह जानकारी आयुष अस्पताल की चिकित्सक डॉ. शायदा ने दी। डॉ. शायदा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जनता, विशेषकर आसपास की बस्तियों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर में यूनानी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक पद्धति के चिकित्सक मौजूद रहेंगे, जो मरीजों की जांच कर उनकी समस्या के अनुसार उपचार सलाह देंगे। शिविर के दौरान रक्तचाप, शुगर, सामान्य रोगों की जांच, सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग, पेट से संबंधित...