जमशेदपुर, अगस्त 9 -- जमशेदपुर।मानगो पुलिस ने हाल ही में गुरुद्वारा रोड स्थित दो जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। फिलहाल दोनों से थाने में पूछताछ जारी है।पुलिस के अनुसार, गुरुद्वारा रोड इलाके में हाल में दो स्थानों पर चोरी की वारदात हुई थी। मामले की तहकीकात के दौरान संदेह के आधार पर दोनों युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामान की पहचान पीड़ितों से कराई जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.