भभुआ, फरवरी 11 -- भगवानपुर, चांद, चैनपुर व रामपुर प्रखंड में हो चुकी है मामले की जांच खनन निरीक्षक ने थाने में कराया है केस, बीडीओ ने भी सौंपी है जांच रिपोर्ट (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के दक्षिण क्षेत्र के जंगली इलाके के किसान इन दोनों अपनी रैयती खेत की मिट्टी बेच रहे हैं। जानकार बताते हैं कि मानक से ज्यादा मिट्टी का कटाव किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जंगल में खेती करने पर जानवर आकर नष्ट कर दे रहे हैं। इससे बेहतर है कि वह अपने खेत की मिट्टी बेचकर इसकी भरपाई कर लें। हालांकि रामपुर प्रखंड के सबार स्थित दुर्गावती नदी के किनारे मानक से ज्यादा मिट्टी काटने का मुद्दा पंचायत समिति की बैठक में उठाने पर बीडीओ दृष्टि पाठक ने जांच की। जांच में शिकायत सही मिली। चैनपुर की मदुरना पहाड़ी में अवैध मिट्टी कटाव के मामले में खनन निरीक्...