बरेली, जुलाई 6 -- फोटो फरीदपुर, संवाददाता। मानक से अधिक ऊंचाई का ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। ताजिए के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। हादसे के दौरान ताजिया लेकर जा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। आनन फानन में आग को बुझाया गया। मानक से अधिक ऊंचाई का ताजिया बनाए जाने के मामले में एसपी साउथ ने ताजिएदार और संबंधित हलका इंचार्ज की जांच शुरू की है। फरीदपुर के गौसगंज के ताजिए नहर रोड से होते हुए हाईवे पर गौसगंज पुलिया तक आते हैं। चार दिन पहले इंस्पेक्टर राधेश्याम ने ताजिएदारों को बैठक बुलाकर 12 फीट का ताजिया बनाने की हिदायत दी। ताजिया दारों की ओर से लिखित सहमति पत्र लिया गया। हलका इंचार्ज उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने भी मानक के अनुरूप ताजिया होने का प्रमाण पत्र दिया। लेकिन गौसगंज के ताजियादारों ने 25 फीट ऊंचाई का ताजिया बना दिया। रविवार को गौसगंज के ताजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.