हरदोई, फरवरी 22 -- सांडी। मोहल्ला नवाबगंज में सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। नागरिकों के विरोध के बावजूद ठेकेदार ने कथित तौर पर मानकों को दरकिनार कर सड़क निर्माण शुरू करा दिया। आरोप है कि सड़क की बेस में पर्याप्त बजरी नहीं डाली गई और नाली निर्माण भी नहीं कराया गया, फिर भी दिनदहाड़े निर्माण शुरू कर दिया गया। पूर्व सभासद डॉ.शगीर, इश्तियाक समेत अन्य नागरिकों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। मामले की शिकायत जेई धमेन्द्र कुमार से की गई पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एई संतोष रावत को अवगत कराया गया। एई ने जांच कराकर कमियां दूर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा और खामियां दूर हुए बिना निर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.