बाराबंकी, नवम्बर 27 -- बाराबंकी। कंपनी में मानक विहीन फास्टनर्स बनाने जाने के मामले में भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कंपनी से भारी मात्रा में फास्टनर्स को जब्त किया गया। भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ की निजी सचिव शुभ्रा आदेश ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), लखनऊ शाखा कार्यालय को प्राप्त शिकायत एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर बोल्ट, नट्स एवं फास्टनर्स (क्वालिटी कंट्रोल) ऑर्डर, 2024 के गंभीर उल्लंघन की सूचना मिली थी। इस सूचना की पुष्टि होने पर बीआईएस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में 25 नवम्बर को मैसर्स विंध्यवासिनी एंटरप्राइजेज प्रालि बाराबंकी के प्रतिष्ठान पर तलाशी एवं जब्ती अभियान चलाया गया। टीम ने परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया, जिसके दौरान यह पाया गया कि इकाई में बड़ी मात्रा में फास्टनर्स बिना अनिवार्य ...