बस्ती, मई 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। जुगाड़ के सहारे नर्सिंगहोम, क्लीनिक, पैथालॉजी और एक्स-रे सेंटरों का नवीनीकरण कराने वाले संचालकों की कारगुजारी भौतिक सत्यापन में खुलकर सामने आ रही है। 11 अस्पताल ऐसे मिले, जो मानक पर खरे नहीं उतरे। उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि 213 नर्सिंग होम संचालकों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है, जिसमें 65 अस्पताल का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। विभाग के अनुसार इन सभी में मानक के अनुरूप पाए गए है। वहीं 11 अस्पतालों में मानक नहीं मिलने पर उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। ये अस्पताल फायर और प्रदूषण की एनओसी जांच के समय उपलब्ध नहीं करा पाए। कुछ चिकित्सकों की डिग्री दूसरे अस्पताल में लगी मिली थी। इसकी वजह से इनका नवीनीकरण लटक गया है। जिले में नर्सिंग होम, क्लीनिक व पैथालाजी मिलाकर कुल 260 सेंटर पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.